Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 अप्रैल 2019, भगवान विष्णु करेंगे इन 7 राशियों की मनोकामना पूर्ण | जाने क्या कहती आपकी राशि..

Apr 17 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 18 अप्रैल 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
व्यापारिक संबंधों और उद्यम के लिए यह अनुकूल समय है | कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में आपको सकारात्मक परिणाम देंगे | आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन आपके जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
व्यावसायिक सदंर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह अनुकूल समय है | कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे | आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर आज अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे | विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है, आप सकारात्मक सोच रखेंगे | नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं | आप में से कुछ लोगों का वांछित स्थानांतरण भी हो सकता हैं | यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है | आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे | पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से आपकी बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालनें का प्रयास करें | आज आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें, बात का बतंगड़ न बनाएं | खान-पान पर भी संयम रखें | प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा | राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे | आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है | वित्त मामलों में किए गए प्रयास आपको वांछित परिणाम देंगे, पुराना भुगतान वापस मिल सकता है | आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे | आज आप अपने परिवार के साथ आनंद और मौज-मस्ती युक्त समय बिताएंगे |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज के दिन आपके लंबित कार्य गति पकड़ सकते हैं | व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर आपको देखने को मिलेंगे | आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे | आज आप कुछ ठोस कदम उठाएंगेए जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी | नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए | घर अथवा रिश्तेदारी में शादी जैसा उत्सव हो सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज के दिन भाग्य आपके साथ है, आज रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी | काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा | शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को आज थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है | विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को ना पनपने दें अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज के दिन आपके साथ भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है | पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेंगे, किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बनेंगे | आज का दिन माताओं को संतान से सुख मिलेगा | यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें | नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों से भरा होगा | पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
दफ़्तर में कुछ चीज़े आज आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा | आपको आपके पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा | आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे | भाई-बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस हो सकती है, अत: इससे बचनें का प्रयास करें, आपसी नाराज़गी न बढ़ाएं | प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें | सुखद यात्रा के उत्तम योग बनते दिख रहे है |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
लंबे समय से पोषित सपने अब पूरे हो सकते है, आपके पिछले प्रयास अब आपको फल देंगे | आपका व्यवसाय आज एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकता हैं | वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंसल्टेंट और डॉक्टर खुद को बेहतर रूप में स्थापित करेंगे और खुद का नाम भी बनाएंगे | आर्थिक रूप से आज का समय आपके लिए शुभ है | आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे | आज के दिन लाभकारी यात्रा भी हो सकती है |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिलेंगे | नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे | पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी हो सकता है | आप संपत्ति निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते हैं | कार्य संबंधी यात्रा आपके लिए लाभकारी होगी | आपका करियर आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय आपको भावुक होने की आवश्कता नही है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे | व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है | आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी | नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है | प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर